Advertisement

उज्ज्वला योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिली धुएं से राहत

ग्रामीण महिलाओं को धुएं से राहत देने के लिए
आज गोरगुण्डा, बमनपुर, करकवैया और पोशोडपल्ली गांवों में
प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत
पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में
जनपद अध्यक्ष भोपालपटनम श्रीमती सरिता कुड़ेम,
जनपद उपाध्यक्ष गणपत नीलम
और जनपद सदस्य गणेश पोटाम मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को
उज्ज्वला योजना की जानकारी देते हुए बताया कि
इससे महिलाओं को स्वच्छ ईंधन मिलेगा
और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी।

गैस कनेक्शन पाकर
महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला
और उन्होंने सरकार का आभार जताया।