धमतरी, छत्तीसगढ़। पुलिस ने टिकेश्वर नरेटी (28) को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को CID अधिकारी बताकर आमजन को डराने का काम किया। आरोपी अपने वाहन स्कार्पियो पर फर्जी “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” बोर्ड और पदनाम लगाकर घूम रहा था और टोल टैक्स से बचने तथा अन्य अवैध लाभ लेने का प्रयास कर रहा था। 
* दिनांक 21 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक व्यक्ति अपने स्कार्पियो वाहन में “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” का लोगो और “VICE PRESIDENT C.G. NATIONAL CRIME CONTROL ORG. ALL INDIA” लिखी प्लेट लगाकर खड़ा है। 
* वह स्वयं को CID अधिकारी बताकर आमजन को धमका रहा था।
* सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। विधि अनुसार गवाहों को नोटिस देकर जांच की गई। वाहन के डैशबोर्ड पर बोर्ड और पदनाम पाया गया।
* पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम टिकेश्वर नरेटी, पिता सगराम नरेटी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर बताया। 
* आरोपी के पास दो आईडी कार्ड पाए गए, जिनमें “CRIME INVESTIGATION DEPARTMENT” और “CRIME INVESTIGATION DETECTIVE” अंकित थे। आईडी में उसने खुद को “National Officer” बताया।
* कानूनी नोटिस के बावजूद आरोपी कोई वैध नियुक्ति पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण या अधिकृत आदेश पेश नहीं कर सका।
* आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सितंबर 2025 में कथित व्यक्तियों के माध्यम से फर्जी आईडी कार्ड बनवाए और समय-समय पर ऑनलाइन भुगतान कर उनकी वैधता बढ़ाई।
* पुलिस ने आरोपी के वाहन स्कार्पियो, फर्जी बोर्ड, आईडी कार्ड और अन्य संबंधित सामग्री जप्त की।

* आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
* पुलिस ने आमजन से अपील की कि कोई भी व्यक्ति जो खुद को अधिकारी बताकर धमकाता या आर्थिक लाभ लेने का प्रयास करता है, तुरंत पुलिस को सूचित करें।* ऐसे फर्जी अधिकारी आमजन को भ्रमित कर अवैध लाभ लेने की कोशिश करते हैं।
* नागरिक सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।












