Advertisement

*सर्व मूल समाज ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालने का लिया निर्णय*

 

 

 

 

सुकमा। सर्व आदिवासी समाज भवन सोड़ीपारा में 20 जून 2026 को सर्व मूल समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों स्थानीय भर्ती, किसानों की समस्याओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक मांगों का कोई संतोषजनक निराकरण नहीं हुआ है। इस संबंध में स्थानीय भर्ती, किसानों की समस्याएं एवं अन्य सात प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 जून 2026 को सभी समाजजन शबरी सभागार ऑडिटोरियम में एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सात सूत्रीय मांगों को लेकर पुनः ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

सर्व मूल समाज के पदाधिकारियों ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। समाज ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई करेगा।

स्थान – सुकमा छग 

संवाददाता – उइका नरेश