Advertisement

*शबरी नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, CWC कार्यालय पहुंचे जनपद सीईओ गौतम गहीर* 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोंटा। शबरी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कोंटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) गौतम गहीर ने केंद्रीय जल आयोग (CWC) कार्यालय पहुंचकर नदी की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने CWC अधिकारियों से जलस्तर, संभावित बाढ़ की स्थिति तथा आगामी दिनों के पूर्वानुमान पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने नदी के जलस्तर और संभावित परिस्थितियों से अवगत कराया।

जनपद सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने कहा है कि बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।