कोंटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोंटा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्कूलों, ग्राम पंचायतों, अस्पतालों एवं शासकीय कार्यालयों में तिरंगा ध्वज फहराया गया।
कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, पुलिस प्रशासन, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रगान, देशभक्ति कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और ग्रामीणों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के महत्व को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना व्यक्त की।




