सुकमा। कोंटा ब्लॉक के संकुल केंद्र एलमागुंडा एवं चिंतागुफा अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का जनपद पंचायत कोंटा के उपाध्यक्ष माड़वी हिड़मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एलमागुंडा प्राथमिक शाला में एक शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाया गया।
इसके अलावा मिनपा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया गया, जहां दर्ज संख्या के अनुपात में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली। वहीं बुरकापाल स्कूल में निरीक्षण के दौरान न तो शिक्षक उपस्थित मिले और न ही बच्चे, हालांकि स्कूल परिसर के अंदर बच्चों के बस्ते रखे हुए थे।
निरीक्षण के दौरान सामने आई इन स्थितियों को लेकर स्कूलों में नियमित उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।






