Advertisement

*पोलमपल्ली में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय कलस्टर शिविर आयोजित* 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा/कोंटा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 05 अक्टूबर 2026 को पोलमपल्ली में 10 ग्राम पंचायतों का विकासखंड स्तरीय कलस्टर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोंटा की अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कवासी, जिला पंचायत सदस्य श्री कोरसा सन्नू, जनपद पंचायत सदस्य श्री मड़कम भीमा, नगर पंचायत दोरनापाल की अध्यक्ष श्रीमती राधा नायक, पार्षद श्रीमती पुष्पलता भदौरिया सहित 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं पात्रता के संबंध में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

 

इस अवसर पर किसानों को पट्टा एवं अन्य योजनाओं का लाभ, आयुष्मान कार्ड तथा मछुआ हितग्राहियों को मछली जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण किया गया। वहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरित किए गए तथा बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।