सुकमा। जिले के अंतिम छोर कोंटा विकासखंड में शुक्रवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने पूरे क्षेत्र में भारत माता के जयकारे और देशभक्ति के नारे लगाए।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बीजेपी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




