Advertisement

Self-dedicated in Bhairamgarh police station area of Bijapur district

रिपोर्टर
नीरज कुमार गुप्ता
मो,7694949460

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में आत्म समर्पित नक्सलियों की बैठक

बीजापुर जिले के अंतर्गत भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में समर्पण कर चुके नक्सलियों को थाना में उपस्थित होकर शुक्रवार को हाजरी देने के निर्देश दिए गए हैं।

भैरमगढ़ थाना प्रभारी एकेश्वर नाग  द्वारा समर्पित नक्सलियों को शासन की विभिन्न पहल एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नक्सलवाद के विरोध में नारेबाजी भी की गई।

इस अवसर पर समर्पित नक्सलियों से अन्य सक्रिय नक्सलियों के संबंध में पूछताछ की गई तथा गांवों में किसी प्रकार की नक्सली गतिविधि, मूवमेंट, चंदा वसूली, चावल या राशन की मांग जैसी घटनाओं की जानकारी भी ली गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।