Advertisement

सुकमा में 32 किलो 765 ग्राम गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 किलो 765 ग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कोन्टा ढेंग सुकमा के पास घेराबंदी कर ट्रॉली बैग लेकर जा रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा गया।

 

आरोपियों के कब्जे से गांजा, मोबाइल फोन और नगदी समेत करीब 16 लाख 51 हजार 410 रुपये का मशरूका बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो उत्तर प्रदेश और एक महाराष्ट्र का निवासी है। मामले में थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 81/2026, धारा 20(B)(ii)(C) NDPS Act के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।