कोंटा, सुकमा। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कोंटा में कर्मचारियों के कथित रूप से शराब के नशे में बैंक पहुंचने और ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कैशियर और लेखपाल मदिरा सेवन कर बैंक पहुंचे थे। बैंक में पैसा निकाशी करने आए किसान का पास बुक को कैशियर द्वाया पाड देने का आरोप भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खाताधारक बैंक में राशि जमा करने और निकासी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बैंक कर्मचारियों द्वारा सामान्य बैंकिंग कार्य करने के बजाय ग्राहकों के साथ गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान होकर कई खाताधारक बिना लेनदेन किए ही वापस अपने घर लौट गए। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। खाताधारकों का कहना है कि बैंक जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में इस प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शाखा में कार्य पूरी तरह से बाधित हुआ था शाखा प्रबंधक द्वारा पुनः कार्य को संचालित किया गया।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
स्थान – सुकमा (कोंटा)छ.ग.
संवाददाता – उइका नरेश





