सुकमा/एर्राबोर। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और देशभक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही बस्तर तिरंगा यात्रा आज सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत एर्राबोर पहुंची। कार्यक्रम में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा और बस्तर सांसद महेश कश्यप प्रमुख रूप से शामिल हुए।
एर्राबोर पहुंचने पर गृहमंत्री विजय शर्मा और सांसद महेश कश्यप ने शहीद जवानों की प्रतिमाओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए क्षेत्र में शांति और विकास का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा और सांसद महेश कश्यप बाइक पर सवार होकर एर्राबोर से मनीकोंटा, जगरगुंडा, बीजापुर होते हुए कर्रेगुटा तक यात्रा समाप्त होगी। इसके साथ ही बस्तर के नक्सल मुक्त गांवों में तिरंगे और देशभक्ति का संदेश पहुंचाया गया।
इस कार्यक्रम में गृह मंत्री विजय शर्मा और बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा एक पेड़ शहीदों के नाम का फौधा रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर, बस्तर रेंज के पुलिस IG बद्रीनारायण मीणा, जिला भाजपा अध्यक्ष धनीराम बरसे, कोंटा SDM सुमित ध्रुव, कोंटा जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसुमलता कवासी, जनपद पंचायत CEO गौतम गहीर सहित पुलिस प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




