दोरनापाल, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दोरनापाल के नेतृत्व में आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन के माध्यम से कथित वोट चोरी एवं चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कथित वोट चोरी का मुद्दा लोकतंत्र और जनता के मताधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
वहीं, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दोरनापाल के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए संबंधित मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।



