छत्तीसगढ़। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस की टीम गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दे रही है।
पुलिस द्वारा लोगों को सलाह दी जा रही है
कि वे अनजान नंबरों से आने वाले फोन कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। जागरूकता के जरिए साइबर अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी है।






