Advertisement

चिंताकोंटा में जल जीवन मिशन की पानी टंकी का निर्माण लंबे समय से ठप

 

 

जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी टंकी का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। टंकी का अधूरा निर्माण होने के कारण योजना का लाभ अभी तक लोगों को नहीं मिल पाया है।

 

 

 

 

ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर एसडीएम को लिखित में ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन इसके बावजूद अब तक न तो कोई अधिकारी और न ही संबंधित कर्मचारी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या और गंभीर हो गई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, टंकी और बाउंड्री निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो पाई, बनाया हुआ भाग भी पटती (क्रैक) नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चिंताकोंटा में सरकारी योजना के अंतर्गत करवाने वाली सभी कार्य अधूरा ही छोड़ दिया जा रहा है।

 

 

स्थान – सुकमा छग

संवाददाता – उइका नरेश