Advertisement

*चिंताकोंटा में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान* 

 

 

 

 

आज ग्राम चिंताकोंटा में सुशासन तिहार के तहत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में ग्रामीणों को बी-1, पट्टा, दवाई, जाति प्रमाण पत्र वितरण एवं नामांतरण जैसे महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ दिया गया।

 

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें भी प्रशासन के समक्ष रखीं, जिन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। शिविर में कृषि विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी।

 

 

 

इसके अलावा “लखपति दीदी” योजना से जुड़ी महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

 

शिविर के आयोजन से ग्रामीणों में खुशी और संतोष का माहौल देखा गया, वहीं प्रशासन ने इसे जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

स्थान – कोंटा ( सुकमा)

संवाददाता – उइका नरेश