सुकमा। जिले में 1 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय वृद्ध सम्मान दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष कोंटा कुसुमलता कवासी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना के साथ उनका स्वागत किया। वृद्धजनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा उनके साथ आत्मीयता से संवाद किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कोंटा कुसुमलता कवासी ने वृद्धजनों के साथ बैठकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद वृद्धजनों को भोजन भी कराया।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यक्रम में वृद्धजनों के सम्मान, सेवा और उनके प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को बनाए रखने की बात कही।





