Advertisement

IPS मयंक गुर्जर ने संभाला सुकमा पुलिस अधीक्षक का पदभार, IPS किरण चव्हाण ने दी शुभकामनाएँ

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी मयंक गुर्जर ने आज सुकमा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

पूर्व पुलिस अधीक्षक IPS किरण चव्हाण ने मयंक गुर्जर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएँ मिलेंगी।

पदभार ग्रहण के बाद एसपी मयंक गुर्जर ने जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रहने का आह्वान किया।

स्थान – सुकमा छग 

संवाददाता – उइका नरेश