Advertisement

कोंटा में कक्षा 5 वीं की छात्रा का आकस्मिक निधन, शोक में विद्यालय बंद

 

 

 

 

 

 

 

 

कोंटा। DAVMPS कोंटा की कक्षा 5 वीं की छात्रा बारसे कृष्णवेणी का आकस्मिक निधन हो गया। छात्रा ने अपने गांव कनईगुड़ा से स्कूल आना जाना करती ती। पिता का नाम बारसे बाजारी माता जी का नाम बारसे विज्जी है।

दो दिन से हल्का बुखार रही छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा में भर्ती कराया गया था,बीमारी बढ़ते देख कर कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल सुकमा में रेपर के समय केरलापाल में दम तोड़ दी। छात्रा के असामयिक निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं समस्त स्टाफ ने छात्रा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

 

विद्यालय की ओर से अभिभावकों को सूचित किया गया है कि इस दुःखद घटना के कारण 19 अगस्त 2026, बुधवार को विद्यालय में अवकाश रहेगा।