सुकमा/कोंटा। गणेश चतुर्थी महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कोंटा थाना परिसर में गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। नगर क्षेत्र की विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के सदस्य एवं सभी प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रिक मीडिया बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समितियों के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं समझाइश दी। साथ ही आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक में कोंटा तहसीलदार निधि प्रदान, थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी एवं नगर पंचायत सीएमओ जमान नजीर के नेतृत्व में गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों के साथ चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी समितियों से गणेश चतुर्थी महोत्सव को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
इस दौरान गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों ने भी प्रशासन एवं पुलिस को आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी और शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करने की बात कही।





