Advertisement

24 अगस्त को छिंदगढ़ में मेगा आयुष्मान कैंप, 186 टीमें संभालेंगी मोर्चा

 

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा/छिंदगढ़। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में 24 अगस्त सोमवार को छिंदगढ़ विकासखंड के 30 गांवों में मेगा आयुष्मान कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस अभियान में 186 टीमें पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी।

 

अभियान के तहत ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कुन्ना, मिचवार, डब्बा, पुसगुन्ना, कुंदनपाल, कुकानार, गुम्मा, नेतानार, तालनार, गंजेनार, उरमापाल, गुड़रा, मेखावाया, चिपुरपाल, केरातोंग सहित 30 गांवों में कैंप लगाए जाएंगे।

 

जिला समन्वयक आयुष्मान कार्ड श्री अमृतेश ठाकुर ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी मेगा कैंप में पहुंचकर पात्रता अनुसार आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं। जिला प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना है।