बीजापुर।
नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी बीजापुर के. जी. सुधाकर जी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा बीजापुर जिले के प्रतिष्ठित आदरणीयजनों से आत्मीय संपर्क स्थापित किया गया। इस दौरान उन्होंने फोन कॉल के माध्यम से एवं शिष्टाचार भेंट–मुलाकात कर सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नववर्ष के उपलक्ष्य में हुए इस सौहार्दपूर्ण संवाद के दौरान सुधाकर ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर नए वर्ष के लिए सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, वरिष्ठ नेताओं एवं आदरणीयजनों ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने, जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि नववर्ष जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का अवसर लेकर आता है। भाजपा संगठन सदैव सेवा, सुशासन और जनकल्याण के सिद्धांतों पर कार्य करता रहा है और आने वाले समय में भी इन्हीं मूल्यों के साथ समाज के विकास के लिए कार्य करेगा।
के. जी. सुधाकर ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और आदरणीयजनों से प्राप्त आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नववर्ष 2026 संगठन को और अधिक मजबूत करने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा जनहित के कार्यों को गति प्रदान करने का वर्ष सिद्ध होगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संवाद और आपसी समन्वय से ही संगठन और समाज दोनों सशक्त बनते हैं।

नववर्ष की इस शिष्टाचार भेंट–मुलाकात ने पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच आपसी सौहार्द, सम्मान और एकजुटता की भावना को और अधिक मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में श्री सुधाकर जी ने बीजापुर जिले की जनता सहित प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।
आप सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!







