Advertisement

 *गोलापल्ली मार्ग पर ग्रामीण बस योजना की बस में क्षमता से अधिक सवारियां, यात्रियों की जान जोखिम में*

 

 

 

 

 

 

 

 

कोंटा (सुकमा)। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत गोलापल्ली सड़क पर संचालित ग्रामीण बस योजना की बस में यात्रियों को बस की छत पर बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के साथ-साथ छत पर भी लोगों को बैठाकर यात्रा कराई जा रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

  1. 20260625_150408

 

 

 

 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में बस दुर्घटनाओं की घटनाओं के बाद भी परिवहन नियमों की अनदेखी जारी है। इसके बावजूद बस संचालकों द्वारा यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बसों का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की

स्थान – कोंटा, सुकमा 

संवाददाता – उइका नरेश