सुकमा। पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने की दिशा में वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दरभागुड़ा गांव में वन संसाधन प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आम, कटहल और बांस के पौधों का रोपण किया।
पौधरोपण के माध्यम से गांव में हरियाली बढ़ाने के साथ आने वाले समय में फलदार पौधों से ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने की पहल की जा रही है।
डीएफओ अक्षय दिनकर भोंसले के निर्देशन में वन विभाग द्वारा गांवों में गठित वन संसाधन प्रबंधन समितियों को फलदार पौधों का वितरण भी किया जा रहा है।





