कोंटा। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भेज्जी में आज सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोंटा की अध्यक्ष कुसुमलता कवासी, जनपद पंचायत सीईओ गौतम गहीर, जनपद पंचायत सदस्य भेज्जी सोनी कवासी, ग्राम पंचायत भेज्जी के सरपंच करतम देवा, कोंटा मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष पुली गोलू एवं मंडल महामंत्री साईं रेड्डी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के संबंध में जानकारी दी।
बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। यह अभियान करीब एक माह तक चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसुमलता कवासी ने क्षेत्र के आश्रमों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने आश्रम में अध्ययनरत बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए विद्यालय को मंदिर के समान बताया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान कट्टम देवा एवं एलडमडगु क्षेत्र की महिलाओं सहित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसी दौरान प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत निर्माण मखानों की चाबी और दूसरी किस्त की राशि चेक वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत सचिव, सरपंच, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






