Advertisement

*सर्पदंश से बिगड़ी महिला की हालत, बस्तरिया राज मोर्चा के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान* 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोंटा। विकासखंड कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत महिलासुर की निवासी पोडियम उरे, पिता पोडियम बंडी को मंगलवार शाम सर्पदंश के बाद समय पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें देशी उपचार करा रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें खून की उल्टी होने लगी।

 

 

 

 

 

इसी दौरान बस्तरिया राज मोर्चा के सदस्यों की नजर गंभीर हालत में पड़ी महिला पर गई। सदस्यों ने तत्काल उन्हें मोटरसाइकिल से कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां 29 सितंबर 2026 को उन्हें भर्ती कराया गया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद उनका उपचार जारी है।

 

बुधवार को कोंटा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष माड़वी हिडमा एवं बस्तरिया राज मोर्चा के सदस्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिला से हालचाल पूछा तथा खाने के लिए केले भी दिए।

 

ग्रामीणों ने सर्पदंश जैसे आपातकालीन मामलों में समय पर एंबुलेंस और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई है।