Advertisement

*सुकमा जिले में आंधी-तूफान का कहर, कई घरों की छत उड़ी, पेड़ गिरने से सड़कें बाधित, बिजली व्यवस्था ठप*

 

 

 

 

 

 

 

 

*सुकमा/कोंटा/छिंदगढ़/गादीरस:* 

 

सुकमा जिले के कोंटा, छिंदगढ़, गादीरस सहित कई इलाकों में आज अचानक आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई ग्रामीणों के घरों की छत उड़ गई, जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

 

 

 

 

 

 

तूफान के दौरान कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। कहीं पेड़ वाहनों पर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, तो कहीं सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क मार्ग बाधित होने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

वहीं कई जगहों पर बिजली तारों पर पेड़ गिरने से सुकमा, कोंटा, छिंदगढ़ और गादीरस क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे और गर्मी के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मार्ग बहाल करने और बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है। प्रशासनिक टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने की जानकारी सामने आ रही है।

 

स्थान – सुकमा छग 

संवाददाता – उइका नरेश