Advertisement

*अमर शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित* 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोंटा अमर शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बस स्टैंड कोंटा में पुलिस विभाग द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में सीआरपीएफ एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा नगरवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने शहीद के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

 

श्रद्धांजलि सभा में कोंटा एएसपी, एसडीओपी, सीआरपीएफ के अधिकारी, पुलिस जवान, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने “शहीद आकाश राव गिरिपुंजे अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात पुलिस विभाग द्वारा शांति भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई। नगरवासियों ने शहीद के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

स्थान – सुकमा छग 

संवाददाता – उइका नरेश