Advertisement

महतारी वंदन योजना से बढ़ी रक्षाबंधन की खुशी, 30वीं किस्त पाकर मासे ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की सहायता राशि दी जा रही है। छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम सौतनार निवासी मासे पति श्री कोसा भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं।

 

मासे को योजना की 30वीं किस्त प्राप्त हुई है। अब तक उन्हें कुल ₹30 हजार की सहायता राशि मिल चुकी है। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से मासे के परिवार में त्योहार की खुशी और बढ़ गई। उन्होंने बताया कि इस राशि से वह राखी और मिठाई खरीदेंगी तथा घर की अन्य छोटी जरूरतों को भी पूरा करेंगी।

 

मासे ने कहा कि हर महीने मिलने वाली ₹1,000 की सहायता राशि से उन्हें अपनी जरूरतों के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर कम निर्भर रहना पड़ता है। इस राशि का उपयोग बच्चों की जरूरतों, घरेलू सामान, स्वास्थ्य, शिक्षा और त्योहारों से जुड़े खर्चों में किया जा रहा है। नियमित आर्थिक सहायता से परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव भी कम होता है।

 

मासे ने महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से उन्हें काफी खुशी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता से उनके आत्मविश्वास और परिवार में आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है। मासे जैसी महिलाओं के लिए यह राशि घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आधार बन रही है।