Advertisement

कोंटा में बाढ़ आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल, राहत-बचाव की तैयारियों का किया अभ्यास* 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा/कोंटा। कोंटा विकासखंड मुख्यालय में आज बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल अभ्यास शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान शबरी नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत पहुंचाने और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियों का अभ्यास किया गया।

 

मॉक ड्रिल के माध्यम से बाढ़ में फंसे लोगों को तत्काल राहत एवं बचाव कैसे पहुंचाया जाए और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रभावित लोगों का उपचार किस प्रकार किया जाए, इसकी व्यावहारिक तैयारी की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।

 

अभ्यास शिविर में पुलिस प्रशासन, अनुविभागीय अधिकारी, कोंटा नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद रहीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपदा की स्थिति में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का अभ्यास किया।

 

प्रशासन द्वारा इस तरह के अभ्यास के माध्यम से बाढ़ आपदा के दौरान राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने की तैयारियों को परखा जा रहा है।