Advertisement

धर्म परिवर्तन के बाद निधन, अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा। जिले के ग्राम पंचायत आरगट्टा अंतर्गत ग्राम बोड्डीगुड़ा में 8 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति के निधन के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई। बताया जा रहा है कि मृतक ने कुछ वर्ष पहले ईसाई धर्म अपनाया था और तब से वह उसी धर्म का पालन कर रहा था।

 

मृतक के निधन के बाद परिजनों द्वारा ईसाई धर्म की परंपरा के अनुसार शव दफनाने की तैयारी की गई, लेकिन ग्रामीणों द्वारा गांव में शव दफनाने की अनुमति नहीं दिए जाने की बात सामने आई है।

 

इसके बाद अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों और परिजनों के बीच स्थिति बनी रही। अंततः मृतक का अंतिम संस्कार आदिवासी समाज की परंपरा के अनुसार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

घटना के बाद गांव में धर्म परिवर्तन, धार्मिक रीति-रिवाज और अंतिम संस्कार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, पूरे मामले में संबंधित परिजनों और ग्रामीणों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।