कोंटा। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार, 2 सितंबर 2026 को कोंटा के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, मिसमा निवासी कवासी मंगल राम ने ACB में शिकायत की थी कि उनकी पत्नी कवासी सुशीला के करीब 16 लाख रुपये के एरियर्स भुगतान के एवज में 5 प्रतिशत यानी 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी अधिकारी पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये लेने पर सहमत हुआ। इसके बाद ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया।
मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत कार्रवाई की जा रही है।





