Advertisement

*युवक की हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार* 

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा। तोंगपाल थाना क्षेत्र के लेदा गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के अनुसार, युवक मुन्ना उर्फ आकाश के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही तोंगपाल पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

 

पुलिस ने मामले में तुला राम मरकाम, मड़काम सन्नू उर्फ इंडिया, शिव राम मरकाम, लखमा मड़कम और सुशीला मरकाम को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लेदा गांव, थाना तोंगपाल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

 

पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।