Advertisement

*पोलमपल्ली में सड़क चोरी, ग्रामीण मूल भूत सुविधाओं से अभाव है।* 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा, कोंटा विकासखण्ड अंतर्गत गंगलेर पंचायत आश्रित ग्राम पोलमपल्ली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नाम पर बोर्ड डाल दिया गया है,ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का बोर्ड डाल कर लगभाग पांच साल बीत चुका है लेकिन अब तक सड़क निर्माण कार्य के लिए कोई ठेकेदार या कोई अधिकारी,कर्मचारी तक नहीं आए है। पोलमपल्ली में कुल 50 परिवार के लोग निवासरत है,कुल 230 की जन संख्या में है। पोलमपल्ली में मूलभूत सुविधाओं से अभाव है।

 

 

 

 

 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि मूल भूत सुविधाओं के लिए कई बार कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे गए ते लेकिन अब तक कोई अधिकारी ,कर्मचारी तक नहीं आए जायजा लेने। पोलमपल्ली महिलाओं का कहना है कि महतारी वंदन योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है,कुछ महिलाओं को csc सेंटर जाकर ऑनलाइन करने के बाद भी आधार कार्ड तक नहीं बना है।

20260920_133054

 

 

 

 

 

सड़क न होने पर गर्भवती महिलाओं को हॉस्पिटल तक पहुंचाने के लिए आपातकालीन वाहन भी नहीं आती,मजबूरन उनको आटो या प्राइवेट वाहन को पैसा देकर हॉस्पिटल तक पहुंचते हैं, पुनेम रोहित का कहना है कि स्कूल न होने पर बच्चे गाय चराने जाते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है लेकिन रसोई की कमी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ही भोजन बना कर बच्चों को खिलाना पड़ता है।

 

इस मूल भूत सुविधाओं के लिए मुख्य मंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा,प्रशासन को सरपंच उइका शंकर और ग्रामीणों ने मिल कर ज्ञापन सौंपे थे लेकिन अब तक जायजा लेने कोई नहीं आए है।

 

 

 

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग कर रहें हैं कि जल्द से जल्द पोलमपल्ली में बिजली की सुविधा और सड़क निर्माण एवं स्कूल निर्माण करके बच्चों को अच्छी शिक्षा दें,महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाए,शिवीर लगा कर छूटे महिलाओं को आधार कार्ड प्रदान करें,आंगनबाड़ी केंद्र में रसोई की भी मांग किए हैं।