Advertisement

*26 सितंबर 2022 को अनुसूचित जनजाति में शामिल होने की खुशी में दोरला समाज ने मनाया स्थापना दिवस* 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा/कोंटा। 26 सितंबर 2022 को दोरला जनजाति को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किए जाने की स्मृति में आज कोंटा विकासखंड में दोरला समाज द्वारा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत ढोंडरा स्थित दोरला समाज भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोंटा विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में दोरला समाज के लोग शामिल हुए।

 

इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर स्थापना दिवस मनाया और समाज की एकता एवं संस्कृति को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक गतिविधियों की भी झलक देखने को मिली।

 

दोरला समाज के लोगों ने 26 सितंबर को अपने समाज के लिए महत्वपूर्ण दिन बताते हुए स्थापना दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाया।