सुकमा जिले के कोंटा विकासखण्ड क्षेत्रअंतर्गत ऐर्राबोर पोटाकेबिन में अध्ययनरत कु. मड़कम देवे, पिता जोगा, निवासी मेटटागुड़ा की घर पहुंचने के बाद मौत होने की सूचना सामने आई है।
परिजनों के अनुसार छात्रा की कई दिनों से तबीयत खराब थी। परिजनों ने अधीक्षिका पर बच्ची की तबीयत को गंभीरता से नहीं लेने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। 27 सितंबर को गंभीर हालत में परिजन उसे घर ले जा रहे थे, लेकिन बाढ़ के कारण रास्ते में गांव नहीं पहुंच सके। आज घर पहुंचने के बाद छात्रा की मौत हो गई।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त को मामले की जानकारी देकर तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।





