Advertisement

“Blockwar Chhattisgarh Bachao Pad Yatra” proposed by Aam Aadmi Party Chhattisgarh An important organizational meeting was held at Bijapur district headquarters today. The meeting was successfully held under the chairmanship of Bijapur district president Satish Mandavi.

                  बीजापुर

रिपोर्टर
नीरज कुमार गुप्ता
मो,7694949460

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तावित “ब्लॉकवार छत्तीसगढ़ बचाओ पद यात्रा” को लेकर आज बीजापुर जिला  मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बीजापुर जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी जी के अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

बैठक में आगामी 11 जनवरी 2026 से प्रारंभ होने वाली “ब्लॉकवार छत्तीसगढ़ बचाओ पद यात्रा” की रूपरेखा, ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियाँ, संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्धारण, जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव जनसंवाद, पोस्टर-पंपलेट वितरण एवं मीडिया समन्वय जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष सतीश मंडावी और लोकसभा उपाध्यक्ष बस्तर श्री सहदेव मोरला जी के द्वारा प्रदाय किया गया है।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष सतीश मंडावी, लोकसभा उपाध्यक्ष श्री सहदेव मोरला,युवा लोकसभा उपाध्यक्ष श्री रोहित यालम, जिला सचिव प्रवीण उयका,  जिला उपाध्यक्ष आनंद झाड़ी,  और सदाशिव यालम, ST प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण मडे, ब्लॉक संगठन मंत्री संजय तेलम, युवा ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिल तेलम , पार्टी के वरिष्ठ नेता लच्छू  उरसा , मंगरू मिच्चा, मंगलू सोढ़ी, शंकर तेलम व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पद यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता के अधिकारों, आदिवासी अंचलों की समस्याओं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बदहाली, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत जनआंदोलन होगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस पद यात्रा के माध्यम से सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सामने लाएंगे और उन्हें केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस से अवगत कराएंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पद यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में रुककर जनसंवाद एवं बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा अधिक से अधिक लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।
बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित यह बैठक पूर्णतः सफल रही और सभी उपस्थित साथियों ने एकजुट होकर “छत्तीसगढ़ बचाओ पद यात्रा” को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।