सुकमा जिला में सत्र 2026 के दौरान तेंदूपत्ता खरीदी बिना पूर्व सूचना के बंद किए जाने से ग्रामीणों और पड़ मुंशियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि जिले के कई पड़ों में तेंदूपत्ता खरीदी शुरू होने के बाद अचानक बंद करने की सूचना दी गई, जिससे ग्रामीणों और संग्रहकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन खरीदी किए गए तेंदूपत्ते का ऑनलाइन चढ़ान अब तक नहीं हो पाया है, जिसके कारण पड़ मुंशी भी असमंजस और दबाव की स्थिति में हैं। खरीदी बंद होने से मेहनत कर तेंदूपत्ता संग्रह करने वाले ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
पड़ मुंशियों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के खरीदी बंद कर दिए जाने से व्यवस्था प्रभावित हुई है और ग्रामीण लगातार जवाब मांग रहे हैं। वहीं वन विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी भी दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों और पड़ मुंशियों ने वन विभाग से मांग की है कि 8 मई 2026 को खरीदे गए तेंदूपत्ते का ऑनलाइन चढ़ान जल्द से जल्द किया जाए तथा खरीदी व्यवस्था को पुनः सुचारु रूप से शुरू करने पर विचार किया जाए, ताकि ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
स्थान – सुकमा छ ग
संवाददाता – उईका नरेश






