कोंटा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में कोंटा स्थित डीएवी विद्यालय की छात्रा योहाना ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल, नगर एवं जिले का नाम रोशन किया है।
बुधवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में योहाना की इस शानदार सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि परिवार के संस्कार, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का भी परिणाम है।
छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए उसे बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने भी योहाना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वहीं, छात्रा योहाना ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और लगन को देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से उनके परिवार और विद्यालय परिवार को गर्व का पल मिला है।
स्थान – सुकमा छग
संवाददाता – उइका नरेश





