Advertisement

*राजीव भवन चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद* 

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा। जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का सुकमा पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है।

 

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण (आईपीएस) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली सुकमा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 को राजीव भवन में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 30 ट्यूबलाइट, एक पंखा, आठ इलेक्ट्रिक बोर्ड, इलेक्ट्रिक वायर तथा दो एसी सहित लगभग 1 लाख 7 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया था।

 

मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर सम्राट नगर सुकमा निवासी मोहम्मद अशवाक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने रिश्ते के भतीजे नाहिद खान के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने नाहिद खान को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपियों के कब्जे से दो एसी, 13 ट्यूबलाइट, एक सीलिंग पंखा, छह इलेक्ट्रिक बोर्ड तथा लगभग छह किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 23 जून को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

*स्थान – सुकमा छग* 

 *संवाददाता – उइका नरेश*