Advertisement

सुकमा में गांजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुकमा सिटी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 गांजा विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2.780 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1.37 लाख है, बरामद किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमील कुमार दास (42) और अखिलेश कश्यप (38), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 04, देवीचौक पटनमपारा, सुकमा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(b) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।