Advertisement

बंडा में 33/11 केवी सब-स्टेशन का उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुविधा का विस्तार* 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोंटा। कोंटा विकासखंड क्षेत्र के बंडा में 1×3.15 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का उद्घाटन किया गया। सब-स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली सुविधा मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

बताया गया कि बंडा क्षेत्र को लंबे समय से बिजली सुविधा की जरूरत थी। अब विद्युत सब-स्टेशन के संचालन से वेलपोच्छा, नुलकातोंग, मेहता, पूसगुड़ा और गोल्लापल्ली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

क्षेत्र को पूर्व में नक्सल गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था। अब यहां विद्युत अधोसंरचना का विस्तार होने से ग्रामीणों के जीवन में अंधेरे से रोशनी की ओर बदलाव की उम्मीद जगी है। बिजली सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को घरेलू उपयोग के साथ-साथ शिक्षा, छोटे व्यवसाय और अन्य दैनिक कार्यों में भी लाभ मिलने की संभावना है।

सब-स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में जगदलपुर से प्रोजेक्ट एसई, प्रोजेक्ट ईई, सुकमा से ईई, कोंटा जेई सहित कोंटा विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नए सब-स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में बिजली सुविधा को लेकर उम्मीद बढ़ी है।