सुकमा। ग्राम पंचायत ढोंढरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुकमा कलेक्टर अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को विभिन्न प्रमाण पत्र, योजनाओं का लाभ, आवेदन प्रक्रिया तथा शासन की सुविधाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
शिविर में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर आम जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित कर रहा है।
स्थान – सुकमा छग
संवाददाता – उइका नरेश







